IAS टॉपर सोनभद्र की मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने सरकारी अस्पताल में प्रसव कराकर कायम की नई मिसाल, बदले यूपी की नयी तस्वीर।

सोनभद्र से ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी की खास रिपोर्ट

सोनभद्र। जो देश में सबसे बड़ी नौकरी आईएएस का टॉपर हो पति भी आईपीएस सब कुछ होने के बाद सरकारी अस्पताल में अपने पहले बच्चे को जन्म देकर एक मिसाल कायम की आईएएस जागृति अवस्थी ने। यूँ तो भारत के सबसे बड़े प्रदेश यूपी में प्रतिदिन लाखों बच्चों का जन्म होता है जिसमें हजारों बच्चे सरकारी अस्पताल में जन्म लेते हैं लेकिन आज हम बात कर रहे है एक आईएएस अधिकारी की जो न केवल अपने बैच 2020 की टॉपर है बल्कि उनके पति भी आईपीएस अधिकारी है लेकिन पद पॉवर रसूख हैसियत सब कुछ होने के बावजूद आईएएस जागृति अवस्थी जो सोनभद्र जिले की मुख्य विकास अधिकारी है उन्होंने अपने पहले बच्चे को किसी आम इंसान की तरह सरकारी अस्पताल में जन्म दिया और यह संदेश दिया कि आज के बदलते यूपी में स्वास्थ्य सेवाएं किसी मामले में प्रतिष्ठित अस्पतालों से कम नहीं है।

कौन हैं जागृति अवस्थी

जागृति अवस्थी वर्ष 2020 बैच की यूपीएससी की सेकेंड रैंक होल्डर और महिला वर्ग की टॉपर आईएएस है। जागृति ने वैकल्पिक विषय के तौर पर समाजशास्त्र के साथ परीक्षा पास की। उनकी सफलता कई मायनों में खास है। आईएएस बनने के लिए जागृति और उनके माता पिता ने कई बलिदान दिए। जहां जागृति ने यूपीएससी पास करने के लिए अपनी इंजीनियर की नौकरी तक छोड़ दी तो वहीं उनके माता पिता ने चार साल तक टीवी नहीं देखी। इतना ही नहीं बेटी को आईएएस बनाने के लिये जागृति की माताजी ने अपनी टीचर की नौकरी तक छोड़ दी। पहले प्रयास में विफल होने के बाद जागृति के छोटे भाई सुयश ने भी उनको यूपीएससी की तैयारी में काफी मदद की। वर्तमान में जागृति अवस्थी सोनभद्र में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत है इससे पहले वे मेरठ में एसडीएम के रूप में और प्रयागराज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

जागृति की पढ़ाई और परिवार

मूल रूप से मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली जागृति के पिता श्री सुरेश चन्द्र अवस्थी गवर्मेंट मेडिकल मेडिकल कॉलेज में होम्योपैथी के प्रोफेसर है व उनकी माताजी श्रीमती मधुलता अवस्थी महर्षि विद्या मंदिर भोपाल में पीटी टीचर थी। दो भाई बहन में जागृति बड़ी है और उनके छोटे भाई सुयश अवस्थी ने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है और एमडी की तैयारी कर रहे है। जागृति की शुरुआती शिक्षा महर्षि विद्या मंदिर से हुई और वही से उन्होंने अपनी 10वीं परीक्षा 2010 में और 2012 में 12वीं करने के बाद मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भोपाल से वर्ष 2016 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।
एकेडेमिक्स के क्षेत्र में जागृति ने हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन किया. चाहे वो भोपाल के महर्षि विद्या मंदिर में स्कूली पढ़ाई हो या फिर इंजीनियरिंग की पढ़ाई, जागृति ने हमेशा अपनी मेधा का प्रदर्शन किया. साल 2017 में जागृति ने गेट एग्जाम में 51वीं रैंक हासिल की. जिसके बाद उन्हें सात बेहतरीन नौकरियों के ऑफर मिले. इनमें IOCL, GAIL, ONGC और BHEL जैसे बड़े संस्थान शामिल रहे।

ग्रामीण, महिला और बाल विकास के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं।

सोनभद्र में 14 सितंबर 2024 में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में आने के कुछ ही दिनों के बाद जागृति अवस्थी ने जिला मुख्यालय से 18 किमी दूरी पर स्थित तिलहर गांव का ट्रैक्टर पर बैठकर दौरा किया जहां आज तक कोई अधिकारी क्या द्वितीय श्रेणी का कर्मचारी भी नहीं पहुंचा था। और यही कारण है कि ईश्वर की कृपा से सब कुछ होते हुए भी अपने पहले बच्चे को सरकारी अस्पताल में जन्म देने का फैसला खुद आईएएस होते हुए भी लिया। इसके पीछे जागृति बताती है कि उनके इस फैसले से न केवल उन लाखों महिलाओं को सरकार की सुविधाओं पर भरोसा बढ़ेगा बल्कि निःशुल्क मिलने वाली इस सुविधा से उनके परिवार पर अतिरिक्त बोझ भी नहीं पड़ेगा जो उन्हें निजी अस्पतालों में करना पड़ता है।

2022 बैच के आईपीएस हैं पति

2020 बैच की सेकेंड टॉपर जागृति अवस्थी का विवाह मध्य प्रदेश कैडर के वर्ष 2022 के आईपीएस गौरव पाण्डेय से वर्ष 2025 में हुआ है। आईपीएस गौरव पाण्डेय वर्तमान में मध्य प्रदेश के सतना जिले में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

खास है नवंबर का महीना जागृति के लिये

नवंबर का महीना अवस्थी परिवार के लिये खुशियों भरा रहा है। जागृति अवस्थी का जन्म 14 नवंबर 1996 को हुआ। आईएएस जागृति का विवाह भी 22 नवंबर 2025 को हुआ और इस बार उनके परिवार में पुनः 13 नवंबर को जागृति के जन्मदिन से एक दिन पूर्व जागृति के पुत्र के रूप में बच्चे के जन्म ने परिजनों की खुशियां दोगुनी कर दी हैं। आईएएस जागृति अवस्थी के अपने प्रसव को सरकारी अस्पताल में कराने के अवसर पर जिले के जिलाधिकारी चर्चित गौड़ उनकी पत्नी आईएफएस आरुषि मिश्रा ने अपने परिवार के साथ स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज के मेटरनिटी एंड चाइल्ड विंग पहुंच कर उन्हें इस अवसर पर बधाई दी।

आगे पढ़ें