


सोनभद्र। कलक्ट्रेट में सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी एक्ट को वापस लेने, एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग व शोषण को देखते हुए सुधार किए जाने तथा आरक्षण व्यवस्था को जातिगत आधार के बजाय आर्थिक आधार पर लागू किए जाने की मांग की। इसके साथ ही सवर्ण आर्मी ने सवर्ण आयोग के गठन की भी मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द इन मांगों पर विचार करने की मांग की। कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की और सरकार से इन मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। सवर्ण आर्मी की प्रमुख मांगों में यूजीसी एक्ट को वापस लेना शामिल है। इसके साथ ही एससी-एसटी एक्ट में कथित तौर पर हो रहे दुरुपयोग और शोषण को देखते हुए इसमें सुधार किए जाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण व्यवस्था को लेकर भी अपनी मांग रखी। उनका कहना है कि आरक्षण जातिगत आधार पर नहीं, बल्कि आर्थिक आधार पर होना चाहिए, ताकि वास्तव में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को इसका लाभ मिल सके। सवर्ण आर्मी ने सावन आयोग के गठन की भी मांग उठाई। संगठन का कहना है कि जिस तरह विभिन्न समुदायों के लिए आयोग की व्यवस्था है, उसी तरह सावन समाज से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए भी अलग आयोग का गठन किया जाना चाहिए। इस अवसर पर सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष संतोष दुबे के नेतृत्व में रविप्रकाश चौबे,राजकुमार सिंह,अमन सिंह, समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
