

विरेन्द्र कुमार
विंढमगंज।थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जामपानी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा संचालित एकल विद्यालय में छात्र-छात्राओं को पढ़ा रहे बहनों ने थाना प्रभारी निरीक्षक समेत थाने के स्टाफ को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर तिलक, रक्षा सूत्र बांधकर व मिष्ठान खिलाकर भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक रविकांत मिश्रा ने कहा कि हम प्रशासनिक व्यवस्था में लगे हुए लोगों को क्षेत्र में ही बहनों के द्वारा रक्षाबंधन का पर मनाने का सौभाग्य प्राप्त होता है। थाने पर बहनों ने आकर प्रशासन के लोगों को रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन का संदेश प्रदान करने पर आभार जताया। थानाध्यक्ष ने यह भी आश्वासन दिया कि शुक्रवार को प्रशासन के लोग इलाके में बहनों की रक्षा व सुरक्षा के लिए भ्रमण करते हुए अगर दिख जाते हैं तो उन्हें रोक करके रक्षा सूत्र बांधकर अपनी सुरक्षा के लिए वचनबद्ध अवश्य करेंगे। इस मौके पर आचार्य अंगद शिवनाथ दिनेश अजय महेंद्र प्रसाद सहित बहन सुनीता देवी कबूतरी देवी रिंकू देवी संध्या देवी अनीता देवी सोनी देवी प्रियांशी देवी गीत देवी जूही देवी ललिता देवी मीना देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
