सवारी बस को बचाने के चक्कर में कोयला लदा टेलर अनियंत्रित होकर पलटा चालक घायल।

अनिल कुमार अग्रहरी

डाला। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा तिराहे पर रेनुकोट के तरफ से आ रही कोयला लदा ट्रेलर सवारी बस को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके उपरांत प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों घायलों को आटो से चोपन अस्पताल भेजवाया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक टेलर चालक आशिष कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी शिवद्वार व खलासी अज्ञात घायल हो गया। वही ट्रेलर के पलटनें से ट्रेलर में लदा कोयला सड़क पर बिखर गया। सूचना पाकर मौके पर डायल 112 पीआरवी ने पहुंचकर स्थिति को सामान्य करने में जुटी रही। दुर्घटना के कारण वाराणसी शक्ति नगर मुख्य वन-वे कर दिया गया है और एक साइड जाम की स्थिति बनी हुई है दूसरी साइड की रोड से यातायात बहाल कराया गया।

आगे पढ़ें